नये वर्ष की नई अभिलाषा ----

बचपन के इन्द्र धनुषी रंगों में भीगे मासूम बच्चे भी इस ब्लॉग को पढ़ें - - - - - - - -

प्यारे बच्चो
एक दिन मैं भी तुम्हारी तरह छोटी थी I अब तो बहुत बड़ी हो गयी हूं I मगर छुटपन की यादें पीछा नहीं छोड़तीं I उन्हीं यादों को मैंने कहानी -किस्सों का रूप देने की कोशिश की है I इन्हें पढ़कर तुम्हारा मनोरंजन होगा और साथ में नई -नई बातें मालूम होंगी i
मुझसे तुम्हें एक वायदा करना पड़ेगा I पढ़ने के बाद एक लाइन लिख कर अपनी दीदी को अवश्य बताओगे कि तुमने कैसा अनुभव किया I इससे मुझे मतलब तुम्हारी दीदी को बहुत खुशी मिलेगी I जानते हो क्यों .......?उसमें तुम्हारे प्यार और भोलेपन की खुशबू होगी -- - - - - -I

सुधा भार्गव
subharga@gmail.com
baalshilp.blogspot.com(बचपन के गलियारे
)
sudhashilp.blogspot.com( केवल लघुकथाएं )
baalkunj.blogspot.com(बच्चों की कहानियां)
http://yatharthta.blogspot.com/(फूल और काँटे)

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

बाल उपन्यास -उड़क्कू की जीत -प्रकाशन विभाग -2025

                               सुधा भार्गव 







उड़क्कू की जीत  बाल उपन्यास  आश्चर्य भरे पड़ावों से गुजरती एक ऐसी यात्रा है जिसका सम्बंध पुराने समय  से आज तक चला आ  रहा  है। उड़क्कू   के  सुनहरे दिन बड़े रोमांचक व साहस से  भरे थे। एक समय था जब वह दिलों पर राज करता था। पर धीरे -धीरे लोग उससे दूर होते गए। भावनाओं , संवेदनाओं के अभाव में  मोबाइल  पर हाय -हेलो होने लगी और प्यार भरे रिश्तों में रूखापन  आ गया। दुख की बदली छाने पर भी उड़क्कू ने  हिम्मत नहीं हारी।अंत में अपनी  ओर ध्यान आकर्षित करने में सफल ही रहा। 


अब यह उड़क्कू कौन है !यह तो पूरी तरह से  तभी पता लगेगा जब प्यारे बच्चे उपन्यास के पृष्ठ पलटते हुए उसकी उड़ान  में शामिल हो जाएँगे । आशा है उड़क्कू के साथ अपनी उड़ान भरते समय मेरे बाल पाठक   उमंग व उत्साह के झरोखों से झाँकते मिलेंगे।

सुधा भार्गव